दीपावली के मध्य रात्रि से मां काली की स्थापना

महेश मंगल नागवंशी

सारणी श्री श्री काली पूजा उत्सव समिति जरी चौक शोभापुर कॉलोनी के तत्वाधान में 12 नवंबर दीपावली के मध्य रात्रि से मां काली की स्थापना की गई लगभग 22 सालों से समिति के युवाओं द्वारा माता काली की स्थापना की जा रही है मां काली के पंडाल में विशाल महा आरती और धार्मिक आयोजन के साथ में प्रतिदिन आयोजन किए जा रहे हैं 20 नवंबर दिन सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत शाम 6:00 बजे से की गई भंडारे में  श्रद्धालुओं ने भंडारे की प्रसादी ली समिति के सदस्य शिव मालवीय

गोलू चौकीकर संतोष झरबड़े ने बताया कि रविवार रात्रि से ही भंडारी की तैयारी की गई हर साल की तरह इस साल भी विशाल भंडारा और नगर भोज का आयोजन किया गया मंगलवार सुबह समिति के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया है 22 तारीख दिन बुधवार को नगर भ्रमण के साथ मां काली का विसर्जन धूमधाम से किया जाएगा 12 तारीख से हुए मां काली की स्थापना के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया विदित हो कि कोल नगरी पाथाखेड़ा मैं काली समिति के युवकों द्वारा पूरे क्षेत्र में 22 सालों से विशाल भंडारा के साथ बड़ा आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं वह सहयोग करते हैं