इंदौर से डीजल पेट्रोल लेकर आ रहा टैंकर बंजारी माई के पास पलटा l गाड़ी में भरा डीजल एवं पेट्रोल जंगल में सड़क पर बहा रानीपुर l बीती रात इंदौर से डीजल एवं पेट्रोल लेकर आ रहा टैंकर बैतूल से रानीपुर के बीच में बंजारी माई के पास अनत्रित होकर पलट गया जिसमें टैंकर में रखा डीजल एवं पेट्रोल जंगल में बह गया थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि गंभीर घटना को देखते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड एवं रेता की व्यवस्था की जाकर बल को तैनात किया गया एवं दो केरेनों को बुलाकर

उनकी मदद से टैंकर को खड़ा किया जा रहा है श्री तिवारी ने बताया कि यहां टैंकर इंदौर से रानीपुर चौरे फ्यूल प्वाइंट पर आ रहा था कि इसी बीच बंजारी माई के पास किसी वाहन को बचाने के चलते टैंकर पलट गया किसी भी व्यक्ति को इस हादसे में किसी प्रकार की कोई नुकसानी नहीं हुई है







