सारनी। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के सेंट्रल मार्केट में बुक स्टोर का संचालन करने वाले समाजसेवी भोजपुरी एकता मंच के वरिष्ठ सदस्य संजय प्रजापति का भोपाल के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था।उनके निधन का समाचार मिलने पर संपूर्ण न्यू मार्केट,सेंट्रल मार्केट और मस्जिद चौक के व्यापारियों में मायूसी का माहौल उत्पन्न हो गया था। पाथाखेड़ा व्यापारी संघ एवं भोजपुरी एकता मंच के पदाधिकारी के माध्यम से छठ घाट स्थल पर कार्यक्रम के समापन के पूर्व समाजसेवी भोजपुरी एकता मंच के वरिष्ठ सदस्य दिव्यांगता संजय प्रजापति को दो मिनट का मौन धारण करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्य किया गया। भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रजीत सिंह ने बताया कि जन आदर्श स्पोर्ट क्लब, नवयुवक दुर्गा उत्सव
समिति या फिर भोजपुरी एकता मंच के सांस्कृतिक कार्यक्रम में संजय प्रजापति के माध्यम से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का कार्य किया जाता रहा है। उनके आकस्मिक निधन हो जाने पर भोजपुरी एकता मंच,जन आदर्श स्पोर्ट क्लब,नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी में मायूसी का माहौल है। परमपिता परमेश्वर के नियमों के आगे किसी की नहीं चलती उनके आकस्मिक निधन हो जाने पर समिति के लोगों में मायूसी का माहौल देखने को मिला है।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भोजपुरी एकता मंच पाथाखेड़ा व्यापारी संघ के पदाधिकारी और नव युवक दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।







