गुरूसिंग सभा घोड़ाडोंगरी द्वारा रोज सुबह 5 बजे गुरुद्वारे से पूरे नगर में प्रभातफेरी के रूप में गुरूवाणी शबद कीर्तन किया जाता है नगर के लोगो द्वारा जगह जगह स्वागत किया जाता है यहा महोल लोगो का मोह जीत लेता है। गुरुद्वारे के ज्ञानी योगेशसिंग ने बताया कि 27 नवम्बर को सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व है जिसको लेकर पिछले 16 नवम्बर से पूरे नगर में प्रभातफेरी निकली जा रही है जिसमे समाज एवं अन्य समाज के लोगो के घर मे जाकर घर परिवार की खुशहाली के लिये अरदास की जाती है नगर के भ्रमण बाद संगत वापस गुरुद्वारा पहुच कर वहा समाप्ति कर अरदास होती है एवं नास्ता होता है।
वही समाज के जोगिंदर छाबरा ने बताया कि 26 नवम्बर को पूरे नगर में नगर कीर्तन जोर शोर से निकाला जाएगा एवं 27 नवम्बर को गुरुनानक जी का प्रकाश पर्व सुबह से ही मनाया जायेगा सुबह से पाठ कीर्तन किया जाता है उसके बाद अरदास कर पूरे नगर के लिये लंगर का आयोजन भी गुरु सिंग सभा द्वारा कराया जाता है ।







