घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के बीजादेही में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा का आयोजन हुआ। इस सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्वर्गीय सज्जन सिंह उइके को याद करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती गंगा उइके के लिए लोगों से समर्थन मांगा।
उन्होंने गंगा उइके को प्रचंड मतों से विजई बनाने की अपील आम जनता से की । शीतल झिरी जलाशय को लेकर उन्होंने कहा कि ना शीतल बनेगा ना झिरी बनेगी । आजकल नई टेक्नोलॉजी आ गई है। बैराज के माध्यम से लिफ्ट इरीगेशन के द्वारा किसानों के खेतों की पानी की समस्या दूर की जाएगी। किसी की जमीन डूब में नहीं आएगी। मुझ पर विश्वास है या नहीं उन्होंने जनता से पूछा।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके , पूर्व विधायक गीता उइके, प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंत्री दीपक उइके सहित भाजपाइयों ने उनका पुष्पहार से स्वागत किया।








