भाजपाईयों ने घर-घर पहुंचाया मोदी का पैगाम, पीले चावल बाटकर दिया वोट डालने का निमंत्रण

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, भाजपा नेता नरेंद्र उईके ,वरिष्ठ भाजपा नेता मारुति राव सोनारे, नगर अध्यक्ष आभास मिश्रा अशोक मालवी दीपक धोटे विकास अग्रवाल दीपक उईके प्रदीप शर्मा सहित अन्य भाजपाइयों ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रणाम का संदेश घर-घर पहुंचाया।

दहलीज पर पीले चावल रखकर और हाथों में पीले चावल देकर 17 नवंबर को लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।लोगों को बताया कि भाजपा सरकार ने जनता के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनाने के लिए 17 नवंबर को पहले नंबर पर कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके को वोट देकर विजई बनाएं ।

लोगों को बताया गया कि भाजपा ने महिलाओं के लिए ,किसानों के लिए, बेटियों के लिए ,गरीबों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की है और इस प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से विजई बनाएं ।