कांग्रेसी हार मानकर घर मे बैठ गए है, डोरे ताबीज के लिए महात्माओ के पास जा रहे है : नरेंद्र मोदी, घोड़ाडोंगरी की धरती पर बैतूल पधारे मोदी, उमड़ा अपार जन समूह

प्रवीण अग्रवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में विशाल जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज, चंडी माता,मुक्तागिरी को किया नमन किया। सुबह 11 बजे सभा लोहे के चने चबाने के बराबर। लोगो की भीड़ पर जनता को नमन किया। कल भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर जन जातीय गौरव दिवस मनाऊंगा।

गंगा उईके के प्रचार के लिए भाजपा के दो विरोधी भी हुए एक साथ

17 नवम्बर को इतिहास रचने घर से निकलेंगे। कांग्रेस के भ्र्ष्टाचार के पंजे को मप्र की तिजोरी पर हाथ नही लगाने देना है। कांग्रेस आई तबाही लाई। पूरे मप्र से रिपोर्ट मिल रही है कांग्रेस ने हार मानकर महात्माओ के पास डोरे ताबीज के लिए जा रहे है। कांग्रेसी घर बैठ गए है। मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी। कांग्रेसी तीन तलाक, राम मंदिर ,धारा 370 नर्मदा का पानी पीकर बड़ा हुआ। हम वादा पूरा करते है कि नही जनता से पूछा। सड़क,बिजली , पानी कांग्रेस जो वादा करती है पूरा नही करती। आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाएंगे। दिल मे जगह है।आदिवासी संस्कृति के भव्य स्मारक बना रही है। गंजन सिंह, विष्णु सिंह की भूमि है। 24 हजार करोड़ की योजना कल जनजाति गौरव दिवस पर शुरू कर रहे है। कोरोना के समय मोत मंडरा रही थी ऐसा संकट दुनिया ने झेला।गरीबी से निकला मोदी चैन से नही बैठा। कोरोना में किसी के घर का चूल्हा बुझने नही दिया। मुफ्त राशन पहुँचाया। मुफ्त राशन की योजना को 5 साल ओर बढ़ाएंगे।मोदी को वोट देने वाले को मुफ्त राशन का पुण्य मिलेगा।

मप्र भाजपा ने हर वर्ग के लिए संकल्प पत्र जारी किया है। अमेरिका में व्हाइट हाउस में मोटे अनाज का भोजन परोसा गया। मोटा अनाज सुपर फूड कहलाता है। मक्के से इथेनॉल बनाने से मप्र में कांग्रेस की हार निश्चित है। कांग्रेस के नेताओ ने सरकारी कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के धमकी बाज नेताओ की कोई गारंटी नही है। कांग्रेसी लक की बात करते है। कांग्रेसीयो को चुराट कम्पनी कहा।मोदी को गाली दे रहे है। मोदी ने कांग्रेस के भ्र्ष्टाचार पर रोक लगा दी। कांग्रेस के प्रधानमंत्री कहते थे कि 100 के 15 जनता पहुँचते थे। अब वह पंजा हट गया है तो पूरा पैसा सीधे खाते में आते है। जिन्होंने लूटा है उन्हें जेल में जाना चाहिए या नही।

कांग्रेस अब सातवे आसमान पर उड़ रही है उसे गरीब नही दिखते।अपने देश की सिथति का पता नही है। आज भारत दुनिया मे दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल का निर्माता है।लोकल फार वोकल पर बात की।इस दीपावली सारा माल भारत का बना खरीदा गया। बैतूल के गुड़ पर बात की।फनीर्चर पर बात की। आधुनिक टूरिज्म, आदिवासी संस्कृति, टाइगर टूरिज्म पर बात की।हर बूथ पर कमल खिलाने की बात कही। माताओ, बहनों के आशीर्वाद से प्रचंड विजय की बात कही। हर घर मोदी का प्रणाम पहुचाने की जवाबदारी उपस्थित जनता को दी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.