एक ही परिवार के तीन लोग करेंगे आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ घोड़ाडोंगरी के गुरुजी करेंगे मंच साझा

 

(घोड़ाडोंगरी) प्रधानमंत्री और वैश्विक नेता बनने के बाद पहली बार बैतूल जिले की पावन धरा आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भारी उत्साह का माहौल नजर आ रहा है खासकर विधानसभा चुनाव के इस माहौल में भाजपा के नेताओ और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और आम जनता भी ये मान कर चल रही है कि मोदी की सभा के बाद भाजपा 5-0 से फतहा कर ले तो कोई अतिशयोक्ति नही होंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर बैतूल जिले का हर व्यक्ति उनसे रूबरू और मिलना चाहता है लेकिन वैश्विक नेता होने के कारण हाई सिक्योरिटी सुरक्षा प्राप्त मोदी के आसपास परिंदा भी पर नही मार सकता पिछले चार दिनों से साकादेही के आसपास के क्षेत्र को एसपीजी ने अपने हांथो में ले लिया है

इन सबके के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होने का सौभाग्य घोड़ाडोंगरी के एक परिवार के तीन लोगों को मिलने जा रहा है इसमे से इस परिवार के 2 लोग पूर्व में भी प्रधानमंत्री से भेंट कर चुके है लेकिन इस बार बैतूल आ रहे प्रधानमंत्री मोदी से घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक रामजीलाल उइके जहां उनके साथ मंच साझा करेंगे वही उनकी धर्मपत्नी और पूर्व विधायक गीता उइके मंच के ठीक पीछे बने ग्रीन कॉरिडोर में प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी वही उइके दम्पति के पुत्र और मोर्चा में प्रदेश पदाधिकारी दीपक उइके हेलीपैड में मोदी का अभिनन्दन करेंगे

गंगा उईके के प्रचार के लिए भाजपा के दो विरोधी भी हुए एक साथ