भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारी पर बिना जानकारी कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत की है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे ने बताया कि चुनाव अधिकारी द्वारा बिना जानकारी के बेवजह कार्यवाही करते हुए भाजपा के प्रचार सामग्री को हटाया गया जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता वासु प्रधान ने रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत की है भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी द्वारा की जा रही कार्रवाई का वीडियो भी जारी करते हुए बताया कि अधिकारी द्वारा कार्रवाई की जाती है और जब उनसे उसके बारे में पूछा जाता है तो वह संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं। सिद्धार्थ बिहारे ने आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रचार प्रसार और घोड़ाडोंगरी भाजपा प्रत्याशी गंगा सज्जन सिंग उईके को मिल रहे जनता के अपार जन समर्थन को देखकर कांग्रेस बौखला गई है और झूठी शिकायत कर रही है। देखे वीडियो








