देखे वीडियो : भाजपाइयों ने गांव-गांव पहुंच कर दी दीपावली की शुभकामनाएं,गंगा उइके के समर्थन में किया प्रचार
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके के समर्थन में प्रचार प्रसार करने और ग्रामीणों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता आज गांव-गांव पहुंचे। भाजपा नेता नरेंद्र उइके, वरिष्ठ भाजपा नेता मारुतिराव सोनारे के मार्गदर्शन में घोड़ाडोंगरी मंडल के पिपरी कान्हावाडी, फुलगांव ,दुधवानी, खारागोंदी, बासबोडी ,महेंद्रवाडी, सड़कवाडॉ सहित अन्य गांव में पहुंचकर लोगों को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
भाजपा का संकल्प पत्र ग्रामीणों में वितरण किया गया। लोगों को बताया गया कि भाजपा सरकार आम जनता के हित में काम कर रही है । किसानों को ₹12000 साल किसान सम्मान निधि दी जा रही है। महिलाओं को लाडली बहन योजना में 1250 रुपए महीना दिए जा रहे हैं और लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की कल्याणकारी योजना भाजपा सरकार द्वारा प्रारंभ की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र जारी कर जनता के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी भी 14 नवंबर को बैतूल में आ रहे हैं। जिसमें अधिक से अधिक ग्रामीणों को पहुंचकर यह संदेश देना है कि एमपी के मन में मोदी है और मध्य प्रदेश से भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजई होंगे ।








