दिवाली के पूर्व लक्ष्मी नारायण एवं माता लक्ष्मी की हुई स्थापना

प्रकाश सराठे

 रानीपुर lएक बार फिर नवरात्र पर्व के पश्चात व दिपावली के पूर्व ग्रामीण अंचलों में धार्मिक मय माहौल देखने को मिल रहा है घोड़ाडोगरी ब्लॉक के हीरावाड़ी में स्थानीय युवक प्रदीप सिनोटिया ने भगवान लक्ष्मी नारायण की मूर्ति एवं सरस्वती गणेश जी की मूर्ति 15 दिन में बनाकर गांव में विराजमान की मूर्तिकार प्रदीप सिनोटिया ने बताया कि मूर्ति बनाने में उन्हें धान का पलार लोहे के तार एवं मिट्टी का उपयोग किया गया मूर्तिकार प्रदीप सिनोटिया ने बताया कि गांव वालों के मन में था की इस बार धनतेरस के पूर्व गांव में भगवान लक्ष्मी नारायण एवं गणेश जी वह सरस्वती जी की मूर्ति की स्थापना हो तब प्रदीप सिंनोटिया ने मन में ठाना और मूर्ति बनाने के

काम में जुट गए और स्वयं के खर्चे पर 15 दिन में मूर्ति बनाकर गांव में मूर्ति की स्थापना की मूर्ति के स्थापना होते ही गांव में धर्म में माहौल हो गया वैसे तो लक्ष्मी पूजन के पूर्व में अन्य गांव में भी मूर्ति की स्थापना की जाती जैसे कुही एवं मयावानी व छुरी में मैं भी माता लक्ष्मी की स्थापना की गई है परंतु यह मूर्ति शाहपुर से खरीद कर लाकर विराजमान की गई है परन्तु हीरावाड़ी के मूर्तिकार पहली बार लक्ष्मी नारायण गणेश जी एवं सरस्वती जी की सुंदर प्रतिमा बनाकर 7 नवंबर को स्थापना की गई जिसका विसर्जन 16 नवंबर को हवन पूजन एवं भव्य भंडारे के आयोजन के साथ किया जाएगा