भारतीय जनता पार्टी घोड़ाडोंगरी मंडल के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में गांव-गांव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके के समर्थन में माहौल बनाने में लगे हुए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के लिए लाई गई लाडली बहन योजना, किसानों के लिए किसान सम्मन निधि योजना के तहत साल में ₹12000 मिलने की बारे में बतला रहे हैं। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार काम कर रही है ।
गरीबों को इलाज में परेशानी ना हो इसके लिए आयुष्मान भारत योजना लागू है जिसमें ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है। सरकार ने ब्याज माफी योजना लाकर ओवरड्यू हो चुके किसानों को मूल धारा में वापस लाया है। बेटियों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू कर बेटियों के विवाह की चिंता माता-पिता से दूर कर दी है।
प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता के हित में कार्य कर रही है। ऐसी सरकार को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश मैं भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को आज ग्रामीणों के समर्थन की जरूरत है और उन्होंने सभी से अपील की है कि 17 नवंबर को होने वाले मतदान में भाग लेकर भाजपा प्रत्याशी को विजई बनाएं । आज घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम बांसबोडी, फूलगोहान, दुधवानी, चोपना , कंहावाडी कोयलारी, खारागोंदी सहित अन्य ग्रामो में भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई। इस दौरान भाजपा नेता नरेंद्र उइके, वरिष्ठ भाजपा नेता मारुतिराव सोनारे भी मौजूद थे ।







