ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो के नेतृत्व में करीब दो दर्जन ग्रामों में कर रहे
रानीपुर l घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उईके के पक्ष में मतदान करने अपील कर रहे हैं जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव में वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है। प्रत्याशी भी गांव-गांव में पहुंचकर मतदाताओं से पक्ष में वोट डालने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उत्साह और उमंग के साथ घोड़ाडोंगरी विधानसभा के करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामों में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके के समर्थन में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया । ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता मतदाताओं को कांग्रेस का वचन पत्र, प्रचार सामग्री वितरित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील कर रहे हैं घोड़ाडोंगरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके को जीतने के लिए अब कांग्रेस एक जुट होकर चुनाव मैदान में उतर चुकी है।
कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अपनी पूरी क्षमता राहुल को जिताने में लगा रहे हैं। कांग्रेस के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो एवं राजू कहार कि राहुल उइके ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी के साथ घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के आमढाना अंनकावाड़ी घोड़ावाड़ी रानीपुर कुही शाहित क़रीब दो दर्जन से अधिक ग्रामों में प्रभारी दौरा कर कांग्रेस को जिताने की अपील की। राहुल उइके के जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं राहुल के समर्थन में विधायक भी खुलकर कर रहे हैं प्रचार प्रसार घोड़ाडोगरी विधायक ब्रह्मा भलावी बुधवार को रानीपुर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर रानीपुर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक की उसके पश्चात हीरावाड़ी के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सीताराम पटेल के साथ मिलकर एक दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा कर राहुल के पक्ष में मतदान करने की मांग कर रहे हैं एवं कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र मेहतो घोड़ाडोंगरी के नेतृत्व में रानीपुर के बीजेपी सदस्य रमेश राठौर, मुकेश नायक ने आज कांग्रेस कार्यालय रानीपुर मे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की कांग्रेस परिवार आपका स्वागत करता है इस दौरान राजू काहर,जीवन वर्मा, कुंवरलाल जावलकर,एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
कांग्रेस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार







