घोड़ाडोंगरी में स्कूली बच्चों ने लगाए गगनचुंबी नारे, फैलाई जागरूकता

विशाल मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

 

राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन कार्यालय बैलून के निर्देश पर स्वीप मतदाता जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज सी.एम. राइज विधालय घोड़ाडोंगरी, शासकीय मॉडल विद्यालय घोडगंगेंगरी द्वारा संयुक्त रूप से विशाल मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन नगर में किया गया। इस रैली में दोनों ही शालाओं के कसा 9 वी से 12वी तक अध्ययरत 700 बच्चों ने भाग लिया।

विद्यार्थी रैली में मलदाता जागरूकता के गगनचुम्बी नारे ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, बहकावे में कभी न आना सोच समझकर बटन दबाना, 17 नवम्बर याद रखें, सब चलकर मतदान करें, बैतूल के गुड़ की मिठास, माँ ताप्ती का वास, 100 प्रतिशत होगा मतदान, ये है हमको विश्वास,

बैतूल में शुरू हुआ मतदान त्यौहार, कोई ना छोड़े अपना अधिकार, बैतूल के हर मतदाता की जिम्मेदारी, डाले वोट सभी नर-नारी, आदि लगा रहे थे। विद्यार्थियों के हाथों में इन नारों से लिखी पत्रिकाएँ, फ्लेक्स एवं राष्ट्रीय ध्वज थे। विद्यार्थियों, इस रैली में अनुशासित तरीके से मतदाता जागरुकता अभियान चला रहे थे। इस विशाल रैली में दोनो स्कूलों के प्राचार्य शिक्षक उपस्थित थे एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे थे।

शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सी.एम. राइज स्कूल में नियमित रूप से ELC क्लब के माध्यम से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।