घोड़ाडोंगरी विगत दिनों जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी की स्वीकृति एवं निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत की गयी थी। इस शिकायत पर जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय समिति को जांच सौपी थी इस सम्बन्ध में नगर पंचायत घोड़ाडोंगरी उपाध्यक्ष सोनू
खनूजा ने बताया कि इस शिकायत की
समिति द्वारा विस्तृत बिंदुवार जांच
की गयी एवं पूरे 6 बिन्दु की शिकायत
निराधार पायी एवं इसमें किसी भी
प्रकार की अनियमितता एवं आर्थिक
भ्रष्टाचार होना नही पाया गया। इसकी
जांच रिपोर्ट भी अगस्त माह में ही
जिला प्रशासन को समिति ने सौप
चुकी है। परन्तु इस चुनाव के समय पूरे
क्षेत्र में राहुल उइके को मिल रहे जन
समर्थन से विरोधी पार्टी को हार दिखाई
देने लगी है जिससे हताश हो कर कुछ
विरोधी पार्टी के लोग भ्रामक एवं
असत्य खबरे बिना किसी आधार पर
• छपवा कर सोशल मीडिया पर वायरल
कर एक युवा आदिवासी कांग्रेस
प्रत्याशी की छवि खराब करने का
-कुप्रयास रहे हैं जो अत्यंत ही घृणित एवं
निंदनीय है साथ ही आदर्श आचार
– संहिता का उलंघन भी है। इसका
• जवाब विधानसभा क्षेत्र के मतदाता 17
नवम्बर को दे देंगे।







