पार्षद नेहा दीपक उइके बोली : घोड़ाडोंगरी विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी श्रीमती गंगा उइके जी के समर्थन में महिलाओ का उत्साह क्षेत्रवासियों का अपनत्व फूलों की वर्षा ढोल नगाड़ों का गुंजायमान स्वर अपार समर्थन का परिचायक
भारतीय जनता पार्टी महिला नेत्री एवम पार्षद नेहा दीपक उईके ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि हमारे प्रदेश के मुखिया शिवराज जी जो कहते हैं वही करते हैं जिले में एकमात्र प्रत्याशी घोड़ाडोंगरी में महिला को बनाया गया है वह इस बात का प्रमाण है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिया है और मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा जितनी भी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उसमें सबसे अधिक योजनाएं महिलाओं को लेकर चलाई जा रही है जिसका की जमीन पर जबरदस्त असर दिख रहा है हमारी प्रत्याशी गंगा सज्जन सिंह उइके जिन-जिन गांव में जनता से समर्थन मांगने आमजन के पास जा रही है सबका उन्हें भरपूर समर्थन आम जनता से और खासकर महिलाओं से मिल रहा है। कांग्रेस का दोबारा चेहरा मिल देखने को मिला
जब उन्होंने अपने लालच भरी बातों से एक शिक्षित महिला अधिकारी को ठग लिया और प्रत्याशी बनाने का लालच देकर ना उन्हें घर का छोड़ना घाट का छोड़ा, कांग्रेस हमेशा महिलाओं से नफरत करती है इसलिए उन्होंने आज तक महिला आरक्षण को दबा कर रखा और लागू नहीं होने दिया 70 साल राज करने के बाद भी देश की आधी आबादी आरक्षण से वंचित रही इसका पाप कांग्रेस को जरूर लगेगा







