घोड़ाडोंगरी के 365 पोलिंग बूथ पर 2 लाख 59 हजार 942 मतदाता, जाने जिले में कहा कितने मतदाता – कितने प्रत्याशी

विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 17 नवंबर 2023 को बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए 49 प्रत्याशियों के भाग्य का जिले के 12 लाख 25 हजार 907 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में एक हजार 581 मतदान केन्द्रों पर 12 लाख 23 हजार 506 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग करेंगे। इनके अलावा 2 हजार 424 सर्विस वोटर भी मतदान में भाग लेंगे।

मुलताई विधानसभा क्रमांक 129
मुतलाई विधानसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें बहुजन समाज पार्टी से श्री इन्दलराव खातरकर, भारतीय जनता पार्टी से श्री चंद्रशेखर देशमुख, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री सुखदेव पांसे, समाजवादी पार्टी से श्री कृपालसिंह सिसोदिया, बहुजन मुक्ति पार्टी से जनार्दन जेडी पाटील, नेशनल वल्र्ड लीडर पार्टी से श्री मनीष धोटे, निर्दलीय श्री चैतन्य पंवार, निर्दलीय श्री दिनेश साहू, निर्दलीय श्री पलाश कड़वे, निर्दलीय डॉ.मीना रमेश गव्हाड़े, निर्दलीय रूपाली खाड़े, निर्दलीय श्री रितेश रमेनलाल कवड़े प्रत्याशी है। मुलताई के 296 पोलिंग स्टेशन पर 2 लाख 30 हजार 117 मतदाता मतदान करेंगे। इसके अलावा 636 सर्विस वोटर अतिरिक्त रूप में है। इनमें 1 लाख 17 हजार 862 पुरूष मतदाता और 1 लाख 12 हजार 249 महिला मतदाता है। 6 मतदाता थर्ड जेंडर वर्ग से वोट डालेंगे।

आमला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 130
आमला विधानसभा क्षेत्र के 7 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज मालवे, भारतीय जनता पार्टी से डॉ.योगेश पंडाग्रे, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्री रूपेश पंडोले, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रंजना बामने वकील, निर्दलीय श्री जोशुआ गणेश, निर्दलीय श्री सदाराम झरबड़े एवं श्री हरिपाल बिहारे निर्दलीय प्रत्याशी है। आमला के 276 पोलिंग स्टेशन पर 2 लाख 15 हजार 601 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें पुरूष 1 लाख 9 हजार 278 एवं महिला वर्ग से 1 लाख 6 हजार 321 और थर्ड जेंडर वर्ग से 2 मतदाता के अतिरिक्त 646 सर्विस वोटर मतदान करेंगे।

बैतूल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 131
बैतूल विधानसभा क्षेत्र के 13 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री निलय विनोद डागा, भारतीय जनता पार्टी से श्री हेमंत विजय खंडेलवाल, गोंंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री शिवपाल सिंह राजपूत, निर्दलीय श्री अलस्या सोलंकी, निर्दलीय श्री जोसुआ गणेश, निर्दलीय नारायण पंवार, निर्दलीय श्री पवन कुमार, निर्दलीय श्री प्रवीण वामनकर, निर्दलीय श्री महेश शाह उईके, निर्दलीय श्री राजू चरपे, निर्दलीय श्री रोशन कुमार अतुलकर, निर्दलीय श्री विजेन्द्र गोले, निर्दलीय श्री हेमंत सरियाम प्रत्याशी है। बैतूल के 297 पोलिंग स्टेशन पर मतदान होंगा। इसमें 2 लाख 54 हजार 797 मतदाता वोट डालेंगे। जिनमें 1 लाख 29 हजार 142 पुरूष वर्ग से, 1 लाख 25 हजार 745 महिला वर्ग से एवं 10 मतदाता थर्ड जेंडर वर्ग के शामिल है। इसके अतिरिक्त 600 सर्विस वोटर अपने अधिकारों का उपयोग करेंगे।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्रमांक 132
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के 9 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री राहुल उईके, भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री कौशल किशोर परतेती, क्रांति जन शक्ति पार्टी से भिकारीलाल युवनाते, निर्दलीय कल्लूसिंह कुमरे, निर्दलीय श्री चुन्नीलाल धुर्वे, निर्दलीय श्री सुभाष बारस्कर, निर्दलीय श्री भूता सिंह इवने, निर्दलीय श्रीमती स्मिता राजा धुर्वे प्रत्याशी है। घोड़ाडोंगरी के 365 पोलिंग बूथ पर 2 लाख 59 हजार 942 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग करेंगे। इनमें पुरूष वर्ग से 1 लाख 31 हजार 95 एवं 1 लाख 28 हजार 842 महिला वर्ग से, थर्ड जेंडर के 5 मतदाता के अतिरिक्त 375 सर्विस वोटर मतदान करेंगे।

 

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 133
भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के 8 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री धरमू सिंग सिरसाम, भारतीय जनता पार्टी से श्री महेन्द्र सिंह केशर सिंह चौहान, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री अन्नुलाल दादा, प्रहार जन शक्ति पार्टी से श्री राहुल सतीश चौहान, निर्दलीय श्री चैतराम कास्देकर, निर्दलीय श्री रामा रतन काकोडिय़ा, निर्दलीय श्री संदीप धुर्वे और श्री हेमराज बारस्कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में है। भैंसदेही में 347 पोलिंग स्टेशन पर 2 लाख 62 हजार 926 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें एक लाख 33 हजार 396 पुरूष, एक लाख 29 हजार 530 महिला वर्ग के अतिरिक्त 167 सर्विस वोटर अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।