बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसा मामला भी सामने आया है । जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल उइके के समर्थन में अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132 घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से श्री केशो राव उइके ने कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके के समर्थन में नामांकन फार्म वापस लिया।







