कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उईके ने घोड़ाडोगरी ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांव में घर-घर में पहुंचकर

रानीपुर l कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उईके ने घोड़ाडोगरी ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक गांव में घर-घर में पहुंचकर आम जनता का ले रहे आशीर्वाद l रानीपुर l घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में घोड़ाडोगरी विधानसभा के विधायक पद के प्रत्याशी राहुल उईके ने घोड़ाडोंगरी के रानीपुर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा कर ग्रामीण मतदाताओं से आशीर्वाद स्वरुप कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आशीर्वाद प्राप्त किया सर्वप्रथम राहुल उईके प्रत्येक गांव के बाहर विराजमान भगवान स्वरूप मूर्तियों की पूजा अर्चना कर विजयी आशीर्वाद प्राप्त किया घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले जुवाढ़ी, हीरावाड़ी,कतियाकोयलारी , मेंहकार ,रतनपुर, शोभापुर, चारगांव, कुही, रानीपुर, चीखली पाजर , अनकावड़ी, शाहिद एक दर्जन से अधिक गांव में जनसंपर्क कर यहां के मतदाताओं से विजयी स्वरूप

आशीर्वाद प्राप्त किया वही कुही की पूर्व सरपंच पुष्पा आत्माराम मर्सकोले कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उईके का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो द्वारा कुही क्षेत्र के उन्नत कृषक शिवचरण झल्लारे के पुत्र बबलू झल्लारे सहित 10 अन्य लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उईके ने मीडिया चर्चा के दौरान बताया कि मेरे बड़े पिताजी प्रताप सिंह उईके मंत्री एवं विधायक रहते हुए मुझे जनता से प्यार मिला जनता मेरा परिवार और सुख दुख का साथी है मैं हमेशा अपने परिवार के लोगों की सुख सुविधाओं को ध्यान रखा और आगे भी रखूंगा और जनता की की समस्याओं को देखते हुए उनका निराकरण कैसे करना है मुझे भली भांति ज्ञात है जनता को मेरे द्वारा दिए गए आश्वासन पर में खरा उतरूंगा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान राहुल उईके के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षनरेंद्र कुमार महतो घोड़ाडोंगरी मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौड़, नगर परिषद उपाध्यक्ष जसप्रीत सोनू खनूजा, नंदकिशोर उईके, दुष्यंत महाले, शिवनाथ यादव , प्रहलाद धुर्वे, राजू कहार, जीवन वर्मा, कन्हैया राठौर, पुष्पा आत्माराम मार्सकोले, बुधराम विश्वकर्मा,रितेश विश्वकर्मा , सहित दो सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे।