विकास की परिकल्पना को सरकार करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी

 

डा योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित होगें

सारनी। आमला सारणी विधानसभा 130 में सारनी नगर मंडल में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रभारी के रूप में नियुक्त बिहार के वरिष्ट नेता राजेंद्र भोला सिंह प्रदेश नेतृत्व द्वारा आमला सारनी विधानसभा के प्रभारी राजेश आहूजा संयोजक पी जे शर्मा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम जिले के महामंत्री कमलेश सिंह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिह नपा अध्यक्ष किशोर बरदे नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चन्द्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष शयाम मदान, जी पी सिंह, पंजाबराव बारसकर, के आतिथ्य में मंडल की आवश्यक बैठक चुनाव के संदर्भ में आहूत की जिसमें चुनाव संचालन हेतू वृहद रूप से चर्चा कर कार्ययोजना बनाकर उसे क्रियान्वित करने व हर बूथ पर विजय हासिल करनें पर विस्तृत चर्चा कर रणनीति बनाई गई इस अवसर

पर बडी संख्या में भाजपा के जेष्ट क्षेष्ट कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक सम्बंधित करते हुए राजेन्द्र भोला सिंह ने कहा की विकास की परिकल्पना को सरकार करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है शिवारज सिंह चौहान के नेतृत्व मध्य प्रदेश बिमारू राज्य से विकसित राज्य बन रहा है बैठक को संबोधित करते हुए राजेश आहूजा ने कहा की आमला सारनी क्षेत्र में योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हुवे है आने वाले 5 वर्षा में आमला सारनी के विधानसभा में एतिहासिक विकास कार्य धरातल पर दिखाई देगे ।बैठक को भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम जिला महामंत्री कमलेश सिंह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह

संयोजक रंजीत सिह नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने व आभार नपा के उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद गण बूथ अध्यक्ष गण शक्ति केन्द्र के प्रभारी संयोजक सह संयोजक व मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।