रानीपुर l ग्राम पंचायत चिखली आमढाना में शरद पूर्णिमा पर्व पर स्थित संत शिरोमणि सिंगाजी महाराज की चरण पादुका एवं अखंड ज्योति स्थल पर निशान चढ़ाए गए एवं भजन कीर्तन का दौर सुबह से दोपहर तक चलते रहा इधर ग्राम पंचायत अंनकावाड़ी एवं चारगांव यादव समाज के लोगों द्वारा पैदल रैली निकालकर हाथ में सफेद ध्वजा निशान लेकर ग्राम पंचायत चिखली आमढाना पहुंचकर संत शिरोमणि सिंगाजी महाराज के समक्ष निशान चढ़ाया गांव के युवा इंदल यादव मदन यादव ने बताया कि समाज के लोगों द्वारा यहां पर घी चढ़ाने की परंपरा भी है शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि सिंगाजी समक्ष भी श्रद्धा अनुसार घी चढ़ाते हैं जिससे अखंड ज्योत 12 महीने जलती रहती है इधर समाज के धनराज यादव शिव शंकर यादव आदि ने बताया कि संत शिरोमणि सिंगाजी महाराज के समक्ष पिछले 15 सालों से अखंड ज्योत जल रही है ग्रामीण राजेश यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश के हरसूद तहसील से आमढाना के ग्रामीणों द्वारा संत सिंगाजी के दरबार में पहुंचकर जलती हुई अखंड ज्योत को लाकर ग्राम चिखली आमढाना में स्थापना की कार्यक्रम के अंत में संत शिरोमणि सिंगाजी की भव्य आरती उतारी गई जिसमें आमढाना, अंनकावाड़ी, चारगांव, रानीपुर मेहकार सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामों की माताएं बहने बुजुर्ग इस भव्य आरती में सम्मिलित हुए उसके पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ग्रामीण लालजी यादव, परशुराम यादव ने बताया कि सिंगाजी दरबार में जिले सहित अन्य जिले के भी लोग शरद पूर्णिमा पर्व पर पहुंचकर भगवान से मिन्नत कर अमन शांति व सुख समृद्धि की कामना करते हैं l इधर जुवाढ़ी में भी चढ़ाया गया निशान l घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने
वाली ग्राम पंचायत जुवाढ़ी शिव प्रसाद सराठे के घर के सामने स्थित संत शिरोमणि सिंगाजी महाराज की स्थली पर पर निशान चढ़ाया गया जुवाढ़ी क्षेत्र के उन्नत किसान नरेंद्र कुमार महतो एवं राजेश महतो ने बताया शरद पूर्णिमा पर पर्व पर ग्रहण होने के चलते एक दिन पूर्व ही रात्रि को संपूर्ण ग्राम के ग्रामीणों ने एकत्र होकर संत शिरोमणि सिंगाजी महाराज के स्थल पर निशान चढ़ाया एवं भव्य आरती का आयोजन भी आयोजित किया गया इस दौरान मंदिर प्रांगण में महिलाएं बुजुर्ग नवयुवक नवयुतिया ग्रामीण बच्चों भारी संख्या में मौजूद थे ।







