*शासकीय महाविद्यालय सारणी में चुनावी पाठशाला का किया गया आयोजन* शासकीय महाविद्यालय सारणी में आज दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को *इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब* एवं *मतदाता जागरुकता मंच* द्वारा चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा ने बताया की आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान के प्रति उनके कर्तव्य बोध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ के साथ मतदान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों
के माध्यम से निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। और निश्चित ही मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम कारगर साबित होंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के मतदाता जागरूकता अभियान के प्रभारी श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया कि सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए तथा किसी के बहकावे में आकर मतदान नहीं करना चाहिए। साथ ही समाज के लोगों में जागरूकता लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। जिससे कि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी डॉक्टर हरीश लोखंडे ने *सारे
काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो* का नारा देते हुए 17 नवंबर को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में भूगोल विभाग के डॉक्टर प्रताप सिंह राजपूत, हिंदी विभाग से डॉक्टर अंजना संजय राठौर, क्रीड़ा अधिकारी श्री मनोज नागले डॉक्टर राजेश हनोते, श्रीमती अर्चना महाले, श्रीमती गंगा चौरे ,श्री अनिल तुमडा़म, श्री उत्तम साहू, श्री दिनकर लिखितकर, श्री सहदेव सूर्यवंशी, श्री अनुज कुमार हलदार, श्रीमती निकिता सोनी, श्रीमती संगीता उघड़े, कुमारी प्रियंका बचले, श्रीमती
ज्योति भावरासे, श्रीमती सविता पटेल, कुमारी प्रियंका दवन्डे ,श्रीमती रीना उइके ,श्रीमती कविता धोटे ,श्रीमती कंचन, समस्त स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी भारी संख्या में उपस्थित रहे।







