आरएसएस ने निकाला पथ संचलन किया शस्त्र पूजन का कार्यक्रम

 

घोड़ाडोंगरी
प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड घोड़ा डूंगरी में घोड़ा डूंगरी नगर की प्रभात शाखा का विजयदशमी उत्सव का कार्यक्रम शस्त्र पूजन के साथ सम्पन्न किया गया साथ ही नगर में पथ संचलन निकाला गया जो की सतपुड़ा मैदान घोड़ा डोंगरी से प्रारंभ होकर जनपद कार्यालय मार्ग से होते हुए कन्हवादी रोड से मुख्य मार्ग से होते हुए इमली मोहल्ला होते हुए दुर्गा चौक एकता चौक और नगर के अन्य स्थानों से होते हुए मालवी मोहल्ला होते हुए अंत में सतपुड़ा मैदान घोड़ा डूंगरी में कार्यक्रम संपन्न हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक

संघ प्रतिवर्ष विजयदशमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मानता है 1925 को विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक की संघ की स्थापना परम पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार जी ने रखी थी इसीलिए यहां उत्सव संघ के स्वयं सुखों के लिए महत्वपूर्ण उत्सव है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वक्ता द्वारा विजयदशमी उत्सव पर प्रकाश डाला गया।