रानीपुर पुलिस ने किया घाटों का निरीक्षण l रानीपुर l रानीपुर थाने के अंतर्गत आने वाले सभी गांव का किया भ्रमण l चल समारोह के साथ भी रहेगा पुलिस बल मौजूद l रानीपुर l दशहरा पर्व को लेकर रानीपुर पुलिस की ओर से आज रानीपुर घाटों का निरीक्षण किया गया वही रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि जिले में आचार संहिता लगी हुई है जिसको देखते हुए आज रानीपुर पुलिस की ओर से घाटों का निरीक्षण किया गया साथ ही रानीपुर थाना के अंतर्गत आने वाले ग्रामों का भ्रमण किया गया एवं सभी ग्रामों के सरपंचों को समय से मूर्ति विसर्जन करने के लिए कहा गया वही रानीपुर
थाने में सुबह 11:00 बजे शास्त्र शास्त्रोका पूजन किया जाएगा उसके पश्चात थाने का बाल चल समारोह के साथ पूरे ग्रामों में भ्रमण करेगा एवं डीजे ढोल नगाड़े पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा पुलिस व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी रानीपुर के एएसआई दीपक मालवीय एवं प्रेमलाल परते को सौपी गई है मूर्ति विसर्जन करने के लिए सरपंचों को कहार समुदाय के लोगों से सहायता लेने की बात कही है







