दुर्गा नवमी पर हवन पूजन व भंडारे के साथ हुआ कार्यक्रम समापन

प्रकाश सराठे

 

ग्रामीण क्षेत्रों में अष्टमी एवं नवमी पर्व को लेकर मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात क्षेत्र में विराजमान मां आदिशक्ति के पंडालो के समक्ष हवन पूजन के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया किसी पंडाल में अष्टमी के दिन मां आदिशक्ति की प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन का कार्य हुआ तो किसी का नवमी के दिन हवन पूजन का कार्य पंडित संजय दुबे द्वारा
मंत्रोपचार हवन पूजन का कार्य किया गया क्षेत्र रानीपुर ,कुही, जुवाढ़ी ,छुरी, जांगड़ा, आमढाना, शाहिद अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में

अष्टमी नवमी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला काली देवी मन्दिर में महाष्टमी पर्व पर रविवार को हवन-यज्ञ कार्यक्रम किया गया है। पुजारी राजेश विश्वकर्मा ने बताया है कि मां अंबा देवी की प्रतिमा विराजमान हैं नवरात्रि पर्व की महाअष्टमी पर्व पर विधि-विधान से हवन-यज्ञ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पंडित संजय दुबे ने मंत्रोच्चार के साथ हवनकुंड में आहुति डाली। इधर वार्ड क्रमांक 12 में स्थित मां दुर्गा मोर पर विराजमान की प्रतिमा के समक्ष भी हवन-यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है। पुजारी राजेश विश्वकर्मा,लल्लू विश्वकर्मा , जितेंद्र

राठौर, प्रफुल्ल राठोर , पूरन सराठे, रामदयाल पवार, कमलेश विश्वकर्मा ,की ओर से विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम कर नगर क्षेत्र की सुख-समृद्ध परम वैभव सौभाग्य की कामना की है। बजार चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी हवन-यज्ञ कार्यक्रम हुआ है पुजारी रामसेवक कहार की ओर से इसका कार्यक्रम सम्पन्न कराया है। इधर बस स्टैंड पर अष्टमी की पूर्व संध्या पर भोले बाबा की बारात निकाली गई एवं नवमी के दिन विशाल भंडारा

का आयोजन कराया गया वहीं वन विभाग में विराजमान मां आदि शक्ति के समक्ष वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा माता का हवन पूजन व भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया