फ्लेक्स चोरी होने को लेकर पुलिस चौकी में की शिकायत

आदिवासी मंगल भवन घोड़ाडोंगरी से फ्लेक्स चोरी होने को लेकर शिकायत पुलिस चौकी में की गई । समिति के सदस्यों ने पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके को इस संबंध में शिकायत की।
शिकायत में बताया गया कि आदिवासी मंगल भवन से दो बार फ्लेक्स की चोरी हो चुकी है चोरों ने फ्रेम सहित फ्लेक्स चोरी कर लिए। समिति ने इस संबंध में शिकायत कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।