कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस मध्य प्रदेश में कांग्रेस द्वारा 144 प्रत्याशियों की सूची घोषित की गई। इस सूची में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने राहुल उइके को अपना विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया।

कांग्रेसियों ने राहुल उइके का नाम घोषित होने पर आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। वही टिकट मिलने पर जनपद अध्यक्ष राहुल उइके भी काफी खुश नजर आए। उन्होंने घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो, मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ नगर के मंदिरों में जाकर पूजन किया ।

लोगों से मिलकर उनकी बधाइयां स्वीकार की। इस दौरान राहुल उइके कांग्रेसियों के साथ खेड़ापति माता मंदिर, बाजारढाना बजरंग मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में जाकर पूजन कर टिकट मिलने के लिए ईश्वर का आभार और लोगों को धन्यवाद दिया।