रानीपुर l नवरात्रि को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल मंदिरों में रंगरोहण का कार्य हुआ कंप्लीट l नवरात्र पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है ग्रामीण नवयुवकों का जत्था एवं टोली माता बिजासन धाम एवं छावल अपने क्षेत्र में अच्छी फसल की पैदावार एवं सुख समृद्धि के लिए पदयात्रा कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर रानीपुर ,कुही, हीरावाडी ,मयावनी,छुरी, जांगड़ा, आमढाना, शाहित आसपास के क्षेत्र में सारे दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में रंग रोहन का कार्य भी कंप्लीट हो चुका है वह दूसरी ओर गांव गांव मोहल्ले मोहल्ले में विराजमान होने वाली माता जगत जननी
शेरावाली के पंडालोको भी अंतिम रूप देने में समिति की ओर से भरकश प्रयास किया जा रहा है, ग्रामीण राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार से नवरात्र प्रारंभ हो रहा है जिसको देखते हुए काली मंदिर में विशेष कार्यक्रमों को आयोजन दिन प्रतिदिन किया जाएगा अष्टमी एवं नवमी के दिन महा आरती का भी आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है इस वर्ष भी माता काली मंदिर में महा आरती का भव्य आयोजन रखा गया है जिसमें क्षेत्र सहित ग्रामीण माता बहनों एवं नवयुवकों की सहित बुजुर्गों के
पहुंचने का आह्वान किया है वही मयावनी के अशोक पटेल ने बताया कि गांव के प्रदीप सिनोटीयाद्वारा लक्ष्मी नारायण की मूर्ति बनाने का कार्य किया जा रहा है जो कि धनतेरस पर मायावनी ग्राम में माता लक्ष्मी नारायण की मूर्ति की स्थापना की जाएगी एवं लक्ष्मी पूजा दिवाली के दिन तक भजन कीर्तन का दौर ग्रामीण अंचल में चलते रहेगा







