15 वर्षों से कार्यरत समूह को मनमानी पूर्वक हटाया

प्रकाश सराठे

 

स्व सहायता समूह अध्यक्ष ने जिला पंचायत सीईओ से की शिकायत सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजना चला रही है। स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार योजना द्वारा भी आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। लेकिन सरकारी तंत्र के कुछ कर्मचारियों की मनमानी के चलते शासन की मंशा को पलीता भी लगाया जा रहा है। हाल ही में जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेहकार के शासकीय प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन परोसने वाले समूह को मनमानी पूर्वक हटाने का मामला सामने आया है। शारदा स्व सहायता समूह ने इसकी शिकायत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी

से की है। लिखित शिकायत में समूह की अध्यक्ष कमलती बिस्सो ने आरोप लगाया गया कि समूह के विरूद्घ न तो पालक संघ ने और न ही छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने शिकायत की है। शारदा स्व सहायता समूह मेहकार विगत 15 वर्षों से शासकीय शाला एवं आंगनवाड़ी में एमडीएम कार्य कर रही है। इसके बावजूद बिना कारणवश शारदा समूह का नाम बैठक से हटा दिया गया है। समूह पर आज तक किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। ग्राम सभा, पालक संघ भी समूह के कार्यों

से संतुष्ट है। वर्तमान में भी समूह भोजन बना रहा है। ग्राम सभा के प्रस्ताव में भी शारदा समूह द्वारा एमडीएम कार्य प्रस्तावित किया गया है। समूह की अध्यक्ष कमलती बिस्सो ने बताया कि आंगनबाड़ी में एमडीएम कार्य छोड़ दिया गया है, लेकिन उन्हें शासकीय प्राथमिक शाला मेहकार में एमडीएम के लिए यथावत रखा जाए। ताकि समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार मिल सके। लेकिन वर्तमान सरपंच अपनी मनमानी चलाते हुए

बी आर सी घोड़ाडोंगरी को फोन कर बोला जा रहा है की खाना बनाने वाली रसोइया को भी हटाने की बात कही जा रही है