कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स : विधानसभा चुनाव को लेकर

प्रकाश सराठे

विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक महाराष्ट्र सरकार के पूर्व
शिक्षा मंत्री प्रोफेसर श्री बसंत,चिधू पुरके ने घोड़ाडोंगरी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स रानीपुर l घोड़ाडोंगरी में विधायक ब्रह्म बालाजी जिला अध्यक्ष हेमंत बगद्रे जी संगठन मंत्री स्पेंसर लाल, विधानसभा समन्वयक अशोक राठौर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो के तत्वाधान में कांग्रेस पार्टी के सम्माननीय लोकसभा परिवेक्षक महाराष्ट्र सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री माननीय प्रोफेसर श्री वसंत चिंधू जी पुरके के साथ अगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई वन टू वन कार्यकर्ता से मिले

इस अवसर उन्होंने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो हमें संगठन के साथ जुड़कर प्रत्याशी के विजय बनाकर कमलनाथ जी को हर हाल में मुख्यमंत्री बनना है हमें हर कार्य कर्ताओं को हमें प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करवाना है और प्रत्याशी को विजय श्री दिलाना है श्री पुरके जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए बताया की किस प्रकार कांग्रेस

ने आजादी के बाद स्वतंत्र भारत की नींव रखी और उन्होंने बताया की आजाद भारत मे किन कठिनाईयो से पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने एकजुटता करके समस्त भारतवंशी को आजादी के बाद एक धागे मे पिरोकर भारत को विकास की ओर अग्रसर किया इस मौके पर सभी ब्लॉक घोड़ाडोंगरी कांग्रेस परिवार जन उपस्थित हुए