नगर परिषद घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल द्वारा दिनांक 1 अक्टूबर 2023 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निर्वाचन शाखा द्वारा 80 वर्ष पूर्ण कर चुके वृद्ध मतदाताओं का सम्मान पुष्प हार श्रीफल एवं श्याल से तहसीलदार महोदय महिमा मिश्रा घोड़ाडोंगरी एवं नायब तहसीलदार की उपस्थिति में किया गया । जिसमें निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री नारायण घोरे , नगरी क्षेत्र के सभी बीएलओ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं
नगर परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। एवं तहसीलदार महोदय महिमा मिश्रा द्वारा एक सफल कार्यक्रम कराए जाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद घोड़ाडोंगरी एवं समस्त नगर परिषद कर्मचारी को शुभकामनाएं दी गई।







