तीन दिवसीय एफ.एल.एन. रिफ्रेशर प्रशिक्षण का द्वितीय चरण ।

( स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत शिक्षको ने श्रमदान भी किया)
घोड़ाडोंगरी । जनपद शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री पी.सी. बोस ने बताया कि विकासखंड स्तरीय एफएलएन रिफ्रेशर प्रशिक्षण का द्वितीय चरण दिनांक 29/ 9/ 2023 से प्रारंभ होकर आज दिनांक 1/10/2023 को संपन्न हुआ । जहां 135 शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । इसके पूर्व दिनांक 21/9 से 23/9 2023 तक प्रथम चरण में भी 135 शिक्षक/ शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।प्रशिक्षण शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी में संपन्न हुआ ।

शिक्षकों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं उपयोगिता तथा बैठक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त की ,तथा शिक्षकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से बच्चों को लाभ प्राप्त होगा । प्रशिक्षण के अंतिम दिवस सभी मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रशिक्षणार्थियों ने स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के शाला परिसर एवं आसपास की साफ सफाई कर श्रमदान किया तथा लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की ।