मां और बच्चा स्वस्थ रह सके पोषण प्रदर्शनी का भी आयोजन

सेक्टर घोड़ाडोंगरी में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया परियोजना शशि प्रभा इक्का मैडम के द्वारा स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा मैडम के द्वारा पोषण से संबंधित जानकारी भी दी गई गर्भवती और धात्री माता से भी चर्चा की गई गर्भवती माता को गर्भावस्था से ही भरपूर पोषण मिलना आवश्यक है खाने में

तिरंगा थाली का उपयोग किया जाए अंकुरित अनाज का सेवन किया जाए दही दूध अंडा सभी प्रकार की दाल,मोटे अनाजों ,का सेवन किया जाए जिससे कि मां और बच्चा स्वस्थ रह सके पोषण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया इसमें सभी प्रकार के मोटे अनाजों को शामिल किया गया THR से बने हुए

व्यंजन मोदक, लड्डू, बर्फी ,गूंजे ,मठरी , पोषण की थाली, बाजरे और मक्की की रोटी, चोलाई की भाजी , सभी प्रकार के फल पोषण प्रदर्शनी में शामिल किए गए कार्यक्रम में शामिल

पर्यवेक्षक अनामिका छारी ,आहके मैडम, कविता महाले ,नीतू सोनी, सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अन्य हितग्राही शामिल रहे