नंदकिशोर अग्रवाल बने अध्यक्ष ,लोगों ने दी बधाई

अग्रवाल समाज घोड़ाडोंगरी की बैठक में सर्वसम्मति से नंदकिशोर अग्रवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया । बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार विकास अग्रवाल को उपाध्यक्ष, अनुराग अग्रवाल सचिव, दीपचंद अग्रवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

श्री नंदकिशोर अग्रवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सह सचिव गगन अग्रवाल, नरेश मित्तल राहुल पप्पू अग्रवाल, संरक्षक महेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संजय बनारसीलाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल,

मीडिया प्रभारी प्रवीण अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल को मनोनित किया है।