घोड़ाडोंगरी । अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर यहां की धाराखोह – कान्हावाडी नदियों पर होने वाले गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। दोनों ही प्रमुख स्थानों पर पुलिस प्रशासन ने पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र उइके के मार्गदर्शन में बेहतर व्यवस्थाएं की।

नदी में विसर्जन करने आने वाले श्रद्धालुओ पर पूरी निगाह रखी और लोगों को समझाइए देते नजर आए की जहां पानी ज्यादा है वहां विसर्जन करने नहीं जाना है।
अधिक गहराई वाले स्थान पर रस्सी बांधकर लोगों को जाने से रोकने के लिए इंडिकेशन लगाए गए । चल समारोह के साथ भी पुलिस बल तैनात रहा।
आज लोगों ने सुबह से देर रात्रि तक गणेश जी का विसर्जन किया। पुलिस प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं और मार्ग अवरुद्ध नहीं रहो इसके लिए गाड़ियों को व्यवस्थित लगवाने के तरीके के कारण श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

धाराखोह नदी पर नगर परिषद द्वारा और कान्हावाडी नदी पर ग्राम पंचायत कान्हावाडी द्वारा देर से विसर्जन करने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए लाइट की व्यवस्था की गई थी।
वहीं नगर परिषद और ग्राम पंचायत के कर्मचारी भी पूरी तरह अलर्ट होकर व्यवस्थाओं पर नजर रखकर आने वाले लोगों को समझाइए देते दिखे। प्रशासन की इन व्यवस्थाओं की लोगों ने भी तारीफ की ।








