डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने 22 जून 2023 को अपना त्यागपत्र म प्र शासन को भेजा तब से लेकर आज तक उन का त्यागपत्र सरकार मंजूर नहीं कर रही है 28,09,2023 से अपने गृह क्षेत्र आमला के बस स्टैंड से अनंत चतुर्दशी पर भगवान श्री गणेश और माता दुर्गा के दर्शन किए. इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी न्याय पद यात्रा की शुरूआत की. निशा बांगरे अपने हाथ में भारत का संविधान और भागवद गीता लेकर न्याय यात्रा कर रही हैं. निशा बांगरे ने इस्तीफा स्वीकार करने की मांग को लेकर यह न्याय पद यात्रा शुरू की है. आमला से शुरू हुई यात्रा मुख्यमंत्री के गांव जैत होते भोपाल निवास तक जाएगी. अलग-अलग पड़ाव पार कर
11 दिनों में भोपाल सीएम हाउस पहुंचेगी. इधर आमला के जनपद चौक पर निशा बांगरे के समर्थकों ने आज से ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है. भूख हड़ताल के पहले दिन निशा बांगरे के मामा किशोर मेसराम हड़ताल पर बैठे हैं. जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी.
Comments are closed.