घोड़ाडोंगरी से युवा चेहरा ही दिला सकता है कांग्रेस को जीत

आगामी विधानसभा को लेकर जहां भाजपा ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा से गंगा उइके को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वही कांग्रेस से किसका नाम घोषित होगा इसका इंतजार क्षेत्र की जनता कर रही है।

गंगा उइके के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब चौक चौराहों पर यह चर्चाएं चल रही है कि ऐसा कौन सा उम्मीदवार है जो कांग्रेस के लिए घोड़ाडोंगरी विधानसभा में जीत दिला सकता है । उसको लेकर लोगों की माने तो लोगों का कहना है कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से यदि राहुल उइके को टिकट मिलती है तो विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

युवा चेहरा होने के कारण राहुल उइके घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से जीत का परचम भी फहरा सकते हैं ।चुनावी चर्चाओं की माने तो घोड़ाडोंगरी विधानसभा में लगभग ढाई लाख मतदाता हैं। जिनमे में से लगभग 60 से 70 हजार मतदाता ऐसे हैं जो विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस युवा उम्मीदवार को टिकट देती है तो उसका सीधा प्रभाव युवा मतदाताओं पर पड़ेगा और युवा मतदाता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे ।

घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के अध्यक्ष राहुल उइके की क्षेत्र में प्रभावी छवि है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी इस विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे । जिसके लिए उन्होंने लगभग 10 वर्षों से क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर लोगों से संपर्क किया है । जनपद अध्यक्ष बनने के बाद उनकी लोकप्रियता बड़ी है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से राहुल कांग्रेस के लिए दमदार प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं ।

राहुल उइके को कांग्रेस टिकट देती है तो विधानसभा चुनाव में रोचक मुकाबला होगा। वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस से राहुल उइके को प्रत्याशी घोषित करने की मांग और चर्चाएं लोग कर रहे हैं।

2014 के जिला पंचायत चुनाव में भी हुए रोमांचक मुकाबले में राहुल उइके ने जीत दर्ज की थी। शासकीय हमीदिया कॉलेज भोपाल के अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत सदस्य एवम जनपद पंचायत अध्यक्ष तक के राजनीतिक सफर मैं राहुल उइके ने लगातार सफलता ही अर्जित की है इसलिए राहुल उइके के समर्थक मानते हैं कि अगर उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिलता है तो उन्हें सफलता मिलना निश्चित ही है।