राष्ट्र चिंतक विचारक जनसंघ के संस्थापक प.दीनदयाल उपाध्याय जी की 107 जयंती पर किया नमन

 

साल 1916 में मथुरा में जन्मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय आरएसएस के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

(घोड़ाडोंगरी) भारतीय जनता पार्टी घोड़ाडोंगरी के नेताओ नेताओं और पार्षदों ने सोमवार को राष्ट्रीय चिंतक विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
पूर्व विधायक गीता रामजीलाल उइके ने इस अवसर पर कहा की‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा।’

इस अवसर पर पार्षद नीतू सोनी कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि भोजन से लेकर विचारों तक की आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र को विश्व में उसका स्थान दिला सकती है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुरेखा चौधरी ने उपस्थित महिलाओ को बताया कि ‘आज दीनदयाल जी का संकल्प आत्मनिर्भर भारत की मूल अवधारणा है। हम सबके प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें नमन।’

भाजपा के मण्डल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा ने कहा, ‘एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा-पुंज श्रद्धेय पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं।’

पार्षद नेहा उइके ने कहा कि उनका तपस्वी जीवन व अंत्योदय का संकल्प सदैव भारतीय समाज के समावेशी उत्कर्ष के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

पार्षद सविता पठारिया ने कहा, ‘हमारे प्रेरणास्रोत एवं प्रख्यात आर्थिक चिंतक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मैं उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके विचार भारतीय राजनीति में शुचिता, समर्पण एवं प्रामाणिकता की प्रेरणा देते हैं।’
एकात्म मानववाद’ के प्रणेता के रूप में उन्होंने एक ऐसा आर्थिक दर्शन विश्व को दिया है जो विकास और उपभोग से जुड़ी अनेक समस्याओं का निवारण देता है।

पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि‘एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, हमारे प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन है और आज हम उनके सपने जो अधूरे है उनको लेकर जनता की सेवा में लगे है
कार्यक्रम का आभार आशीष वागद्रे द्वारा किया गया एवम सफल संचालन पार्षद मुकेश मेश्राम द्वारा किया गया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माला तूमड़ाम,ललिता दीदी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी