पाढर सेक्टर की बैठक संपन्न

मध्य प्रदेश जन अभियान की नवांकुर संस्था सृजन सेवा समिति बज्जरवाड़ा द्वारा ग्राम आमागोहन में सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत विभिन्न ग्रामों से पधारे हुए ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य गण एवं ग्राम आमागोहान के गणमान्य नागरिक गण माताएं बहने उपस्थित हुई इस अवसर पर भारत माता का पूजन का कार्यक्रम भी किया गया। ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत ने अखंड भारत की विभीषिका और आने वाली चुनोतियाँ से सभी को अवगत कराया और शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी सभी सदस्यों से आवाहन किया कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने से छूट नहीं सभी को लाभ मिलना चाहिए यह हमारी जिम्मेदारी है

इस बैठक मे ग्रामीण जन अज्जू परते, शिव इवने,मनीराम काकोड़िया, सुकूनलाल धुर्वे,मुकलू धुर्वे,रूपा इवने मोना पंद्राम, पायल नवड़े,पुष्पा नवड़े कार्यक्रम का संचालन नगर विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य जतिन प्रजापति ने किया एवं
नवांकुर संस्था सृजन सेवा समिति बज्जरवाड़ा अध्यक्ष पवन परते ने सभी का आभार व्यक्त किया।