नगर के सत्यनारायण मंदिर से आज डोल ग्यारस के पावन पर्व पर भगवान का डोला शाम 4:00 बजे जलविहार के लिए नदी तट पर पहुंचेगा। डोल ग्यारस पर परंपरा अनुसार दुर्गा चौक के सत्यनारायण मंदिर से भगवान का डोला सालीढाना नदी के लिए प्रस्थान करेगा।
जहां विधि विधान से पूजन के उपरांत वापस मंदिर आने के उपरांत भगवान का श्रद्धालु मंदिर में पूजन करेंगे और आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।







