राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन
घोड़ाडोंगरी- विकासखंड घोड़ाडोंगरी अंतर्गत कक्षा आठवीं में अध्यनरत छात्र/छात्राओं की रविवार 24 सितंबर को विकासखंड मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी । जनपद शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री पी.सी. बोस ने बताया कि विकासखंड घोड़ाडोंगरी के कक्षा आठवीं में अध्यनरत 1158 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे ,जहां खंड स्तर पर चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी
,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल घोड़ाडोंगरी, एवं सतपुड़ा स्कूल में परीक्षा आयोजित होंगी । परीक्षा सुबह 10:45 से 2.15 तक आयोजित होगी । उक्त परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित होगी परीक्षा में 2 प्रश्नपत्र (MAT ) मानसिक योग्यता
परीक्षण एवम (SAT) शैक्षिक योग्यता परीक्षण सेट में होगी ।श्री बोस ने सभी प्रधानपाठको से छात्रों को शत प्रतिशत परीक्षा में उपस्थित कराने की अपील की है ।







