घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं ने शाहपुर जाकर जन आशीर्वाद यात्रा, में आए अतिथियों का किया स्वागत
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम में जन आशीर्वाद यात्रा आज बैतूल से होते हुए शाहपुर मुख्यालय पर पहुंची। घोड़ा डोंगरी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा शाहपुर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा में आए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया प्राप्त जानकारी के अनुसार जन आशीर्वाद यात्रा 3 घंटे की देरी से शाहपुर मुख्यालय पर पहुंची जहां खेड़ापति मंदिर पर पहुंचते ही शाहपुर के नागरिकों के द्वारा यात्रा को रोककर खेड़ापति मंदिर के रास्ते खुलवाने की मांग जोरो से की गई । यात्रा रथ से मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग, ओपीएस भदौरिया, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बबल शुक्ला रथ से
उतरकर नीचे आकर मंदिर प्रांगण का रास्ता देखा गया। मंच से सभा को संबोधित करते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हिंदुओं के साथ है खेड़ापति मंदिर का परिक्रमा स्थल बंद नहीं किया जाएगा वहां श्रद्धालुओं के लिए हमेशा खुला रहेगा। नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीब का पक्का मकान बनाया है वही अयोध्या में श्रीराम के लिए पक्का मंदिर बनाया है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश में नेतृत्व में मध्य प्रदेश में लगातार विकास और कल्याण की
राजनीति आगे बढ़ रही है युवा, महिला, मजदूर, किसान खेत से लेकर खलियान तक हर जगह विकास और कल्याण की राजनीति को आगे बढ़ने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। देश में नरेंद्र मोदी की सरकार ने विकास की नई गति को आगे बढ़ने के लिए डबल इंजन की सरकार की बात की है केंद्र में भाजपा की सरकार और प्रदेश में भाजपा की
सरकार हो केंद्र में बड़े भाई के रूप में एवं प्रदेश में छोटे भाई के रूप में विकास की गति को आगे बढ़ाएं। इस जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम गांव-गांव, घर घर जाकर जनता का आशीर्वाद ले रहे है। चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा 5 मिनट का भाषण देकर सभा को समाप्त किया गया। मंत्री द्वारा
भाषण देते समय मंच पर फोटो खींचने के लिए कार्यकर्ताओं की होड़ सी रही। कार्यक्रम के अंत में नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक के नेतृत्व में 11 किलो की फूल माला से अतिथियों का स्वागत किया गया।
नाम आदित्य शुक्ला जिलाध्यक्ष,श्री हेमंत खंडेलवाल
जी,अलकेश जी आर्य,अनिल सिंह कुशवाहा,कमलेश सिंह जी ,राजेंद्र मालवीय,मनीष कुमरे,राजेश महतो,विजय पाल,राजेश परते,विशाल सिंह ठाकुर,शंकर चडोकर,रामजीलाल उईके मंगलसिंह धुर्वे,गंगा सज्जन सिंह उईके,रोहित विक्की नायक,
सूर्यकांत सोनी,अमित महतो,अनिल जैन,ओमप्रकाश गुप्ता,सीमा तपन विश्वाश,शिवशंकर मवाशे, गेलेंद राठौर,अजय वाजपाई,चंपालाल बड़ोदे,आदि विधान सभा घोड़ाडोंगरी के भाजपा कार्यकर्ता, वा हजारों की संख्या में आम जन उपस्थित रहे







