हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जी की जयंती

प्रकाश सराठे

 रानीपुर। सतपुड़ा की वादियों में बसा छोटा महादेव भोपाली में लोहार समाज के तत्वाधान में विश्वकर्मा जी के मंदिर के परिसर में विश्वकर्मा जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस दौरान लोहार समिति के अध्यक्ष सुखनंदन मांजरी वाल सचिव रवि नगपुरे ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी इस वर्ष छोटा महादेव भोपाली में विश्वकर्मा मंदिर परिसर में

समाज के स्वजातीय बंधुओं द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया जिसमें समाज की महिलाएं युवा वर्ग व बच्चे बुजुर्ग भी शामिल हुए जिन्होंने मंदिर परिसर में हवन पूजन भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने प्रसादी ग्रहण किया इसके पश्चात मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी आयोजित किया गया