रानीपुर। रानीपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भगवान शिव से अपने पति की लंबी आयु के लिए हरितालिका तीजा का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया महिलाओं द्वारा बड़े श्रद्धा भाव के साथ बड़ी संख्या में पहुंचकर रानीपुर नदी के तट पर पूजन के साथ गौरी गणेश की पूजा की गई रानीपुर की पूजा सराठे ने बताया कि तीजा का व्रत भगवान शंकर की आराधना के लिए किया जाता है उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा यह
निर्जला व्रत रखा जाता है सुबह नदी से गौरी गणेश की पूजा कर उन्हें लाया जाता है वहीं शाम को भगवान शिव गौरी की पूजा की जाती है भगवान शिव पार्वती के भजनों के साथ पूरी रात जागरण किया जाता है चारों पहर की चार आरतियां की जाती है दूसरे दिन सुबह विसर्जन के साथ व्रत का समापन होता है







