गैस सिलेंडर रू. 450 में मिलेगा :एक सितम्बर से – प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत_प्रक्रिया निर्धारित
राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के समस्त एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत ऐसी लाड़ली बहनें जिनके स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन हैं उन्हें एक सितम्बर 2023 से गैस सिलेंडर रिफिल रू. 450 (रुपये चार सौ पचास) में उपलब्ध कराया जायेगा। गैस सिलेंडर की बकाया राशि राज्य सरकार भरेगी। बकाया राशि पात्र लाड़ली बहनों के खातों में डाली जायेगी। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रक्रिया निर्धारित कर दी है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत गैस कनेक्शनधारी समस्त उपभोक्ता और गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत ऐसी लाड़ली बहनें जिनके स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन हैं इसके लिये पात्र होंगी। गैस सिलैंडर रिफिल के लिए अनुदान राशि पात्र कनेक्शनधारियों को एक सितम्बर, 2023 से देय होगी।
पात्रताधारी उपभोक्ताओं को प्रतिमाह अधिकतम एक रिफिल पर अनुदान मिलेगा। पात्रताधारी उपभोक्ताओं को ऑयल कंपनी से रिफिल निर्धारित फुटकर विक्रय दर पर क्रय करना होगा।
Comments are closed.