कालेज में हिन्दी दिवस का आयोजन* साझा प्रयासों से हिंदी को विश्व की नंबर वन भाषा बनाना है – डॉ देवीसिंह सिसोदिया

शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में महाविद्यालय के प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा प्राचार्य महोदय के निर्देशन में दिनांक 14 सितंबर को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम महाविद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा हिंदी के विद्वान प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया को पुष्प गुच्छ देकर की गई, कार्यक्रम में हिंदी दिवस के विषय में अपना उद्बोधन देते हुए प्रो हेमन्त निरापुरे ने कहा की हिंदी भाषा में आत्मीयता का बोध होता है एवं हिंदी में हिंदुस्तानियों को आपस मे जोड़े रखने की अद्भुत

क्षमता है, डॉ साहेबराव झरबड़े द्वारा हिंदी के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा कि हिंदी में विचारों को विस्तार देने के लिए शब्दों का विशाल भंडार है, प्रो राकेश सिसोदिया ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु हमें हिंदी भाषा के संपूर्ण ज्ञान की आवश्यकता है, कार्यक्रम में हिंदी विषय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रो कौशल किशोर कुशवाहा ने कहा कि अन्य भाषाओं की तुलना मे हिंदी भाषा में अपनी बात कहने के

लिए कई शब्द है एवं तरीके हैं कार्यक्रम में अध्यक्षीय संबोधन देते हुए डॉ देवीसिंह सिसोदिया द्वारा हिंदी भाषा की उत्पत्ति से हिंदी भाषा के वर्तमान स्वरूप तक संपूर्ण हिंदी की विकास गाथा को सविस्तार समझाया और बताया कि हिंदी देश ही नहीं वल्कि विदेशों में भी किस तरह लोकप्रिय होते जा रही है और अब हमे इसे साझा प्रयासों से विश्व की नंबर वन भाषा बना

सकते हैं, कार्यक्रम में डॉ अजय कुमार चौबे, प्रो भूपेंद्र पाटणकर तथा छात्रों की ओर से दीपक साहू एवं आरची भुमरकर द्वारा हिंदी विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय चौबे एवं आभार प्रदर्शन छात्र दीपक साहू द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ यासमीन जिया, प्रो खेमराज महाजन,डॉ दामोदर झारे श्री

मोहित भोपते श्रीमती भूमिका भोप्ते, श्री सौरभ कहार,श्री आशीष , श्री योगेश प्रजापति श्री मनीष मालवीय श्री प्रेम सिंह ठाकुर श्री राम भगत यादव सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे l