*पिता की स्मृति पर दीनदयाल रसोई में जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया*
आमला बस स्टैंड पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय में संचालित दीनदयाल रसोई में जरूरतमंद लोगों को भोजन करने अब समाजसेवी भी आगे आ रहे हैं
शहर के समाजसेवी रोहित हरोड़े ने अपने पिताजी स्व श्री मंशाराम हरोड़े की स्मृति के अवसर पर दीनदयाल रसोई में पहुंचकर जरूरत मंदों को भोजन कराया। और उन्हें खाना भी परोसा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर ,प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि
मनोज मालवेय ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख, विधानसभा अध्यक्ष अजय सोलंकी, उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे ,पदमनी भूमरकर ,अलका मानकर, सुनील ऊईके,( पार्षद) आदि लोग मौजूद रहे , व लोगों ने जरूरत मंदों की सेवा कर भोजन परोसा,







