ओझाढाना मैं राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन

सेक्टर घोड़ाडोंगरी आंगनबाड़ी केंद्र बाजारढाना क्रमांक 1, 2 और ओझाढाना मैं राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन किया गया आंगनवाड़ी गोद लिए गए श्रीमान दीपक जैन ने स्वस्थ बालक बालिका को उपहार दिए इसमें प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी के बच्चों को उपहार मे टिफिन वितरण किया गया एवं 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के लिए अन्य उपहार पेंसिल एवं कंपास बॉक्स दिए गए।

आंगनबाड़ी के लिए श्रीमान पवन सोलंकी द्वारा पंखा दिया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित पर्यवेक्षक अनामिका जारी एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोहित चौक से ने पोषण शारीरिक माप एवं टी एच आर के उपयोग के बारे में महिलाओं को जानकारी दी इन्हीं के साथ श्री दीपक जैन ने मैं आंगनबाड़ी के लिए और बच्चों के

लिए काम करूंगा इस कार्यक्रम में शामिल पार्षद श्रीमती निशा धुर्वे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा झड़वड़े, अर्चना, बसंती इवने एवं सहायिका सुखिया बाई राधा कहार एवं वार्ड के महिला पुरुष शामिल थे