*कॉलेज में शिक्षक दिवस का आयोजन*
शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों द्वारा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देविसिंह सिसोदिया ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है एवं छात्रों का आदर्श होता है अतः शिक्षक को अनुशासित
एवं आदर्श व्यवहार करना चाहिए ,डॉ साहेबराव झरबड़े द्वारा कहा की शिक्षक छात्रों को अज्ञान रूपी कुएं से निकालकर वास्तविक ज्ञान से अवगत कराता है ,इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए मीडिया सेल प्रभारी प्रो हेमन्त निरापुरे ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा भारत की श्रेष्ठ परंपराओं में से एक है और इसे निरंतर बनाए रखने की आवश्यकता है और सभी को
जीवन में ज्ञान प्राप्त करने के लिए अपने शिक्षकों के प्रति सदा सद्भाव एवं सम्मान का भाव रखना चाहिए क्योंकि बिना शिक्षकों के प्रति सम्मान भाव के कोई उनसे ज्ञान अर्जन नहीं कर सकता, इस अवसर पर प्रो राकेश सिसोदिया डॉ यासमीन जिया, डॉ अजय चौबे डॉ दामोदर झारे द्वारा छात्रों को संबोधित करते ही शुभकामनाएं प्रेषित की ,कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ नंदकिशोर ,प्रो भूपेंद्र पाटणकर प्रो खेमराज महाजन, डॉ
देवकृष्ण मगरदे ,श्री प्रकाश झरबड़े, श्रीमती भुमिका भोपते, राम भगत यादव,मनीष मालवीय , प्रेमसिंह सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन दीपक साहू एवं आभार प्रदर्शन नीतू उइके द्वारा किया गया l







