जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन से मुलाकात कर बताई समस्या।

प्रकाश सराठे

रानीपुर l ग्राम पंचायत रानीपुर में पिछले एक वर्ष से विकास कार्य नहीं होने के कारण रानीपुर पंचायत के ग्रामीण खासे परेशान है जिसको लेकर ग्राम पंचायत रानीपुर के उप सरपंच धीरेंद्र सिंह ठाकुर मदन चौहान,राजू कहार, जीवन वर्मा अशोक साहू सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन से मुलाकात कर एक ज्ञापन देकर पंचायत में होने वाली असुविधा के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कर

समस्या हल करने की मांग की है ज्ञापन के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ बताया कि ग्राम पंचायत रानीपुर में कमलनाथ साहू स्थानांतरित होकर जनपद पंचायत प्रभात पट्टन ग्राम पंचायत रानीपुर में सचिव के रूप में पदस्थ हुए हैं परंतु जब से रानीपुर का उन्होंने सचिव पद का चार्ज लिया है तब से आज पर्यंतक एक अधिक बार ही रानीपुर ग्राम पंचायत में देखने को मिले है ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में सचिन के नहीं होने से ग्राम पंचायत के कार्यों का निर्माण समय

सीमा में पूरा नहीं हो पा रहा है निर्माण कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़े हुए हैं सचिन के ग्राम पंचायत में प्रतिदिन नहीं आने के कारण असुविधा हो रही है ग्राम पंचायत में कार्य करने वाले व भृत्य स्वीपर, पंप ऑपरेटर सहित अन्य लोगों का भुगतान भी लगभग 9 माह से नहीं हो पाया है ग्रामीणों ने जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ से रानीपुर पंचायत में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है